देश की खबरें | लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर हिंसा के मुद्दे को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच, विपक्षी कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।
नयी दिल्ली, 26 जुलाई मणिपुर हिंसा के मुद्दे को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच, विपक्षी कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।
सूत्रों ने यह जानकारी दी।
गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता हैं।
कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में नोटिस दिया गया है।
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने के बारे में फैसला हुआ था।
कांग्रेस ने अपने सदस्यों को व्हिप जारी करके कहा है कि वे बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे संसद भवन स्थित पार्टी के संसदीय दल के कार्यालय में मौजूद रहें।
इससे पहले 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)