देश की खबरें | कांग्रेस सासंद अखिलेश सिंह ने रक्सौल हवाईअड्डे के पुनर्निर्माण की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बिहार के पूर्वी चंपारण में रक्सौल हवाईअड्डे के पुनर्निर्माण की अपील की है।

पटना, 27 जून कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बिहार के पूर्वी चंपारण में रक्सौल हवाईअड्डे के पुनर्निर्माण की अपील की है।

सिंह ने कहा कि रक्सौल में हवाईअड्डे का निर्माण 1960 के दशक में शुरू हुआ था और विमानों का परिचालन 1968 में शुरू हुआ था लेकिन बाद में 1970 में इसे बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर फिर बोला हमला, कहा- प्रधानमंत्री ने किया सरेंडर, कोरोना को हराने की कोई योजना नहीं.

राज्य सभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेपाल सीमा से सटे पूर्वी चंपारण जिले में उपमंडल नगर, रक्सौल में हवाईअड्डे के पुनर्निर्माण से दो काम होंगे- पहला तो क्षेत्र के लोगों के लिए हवाई यात्रा सुगम होगी और दूसरा चीन के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा के संरक्षण में यह उपयोगी होगा जो नेपाल पर अपना प्रभाव बढ़ाता जा रहा है।

सिंह ने पुरी को शुक्रवार को लिखे एक पत्र में कहा, “मैं आपसे उड़ान योजना के तहत रक्सौल हवाईअड्डे के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार करने का आग्रह करता हूं ताकि यात्रियों को यहां तक पहुंचने में सुविधा हो और क्षेत्र के विकास में भी मदद मिले।”

यह भी पढ़े | पीएम मोदी कुछ देर में डॉ जोसेफ मार थोमा मेट्रोपोलिटन के 90वें जन्मदिन समारोह को करेंगे संबोधित, यहां देंखें लाइव.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना ‘उड़े देश का आम नागरिक’ अप्रचलित मार्गों पर हवाई परिचालन को सक्षम बनाती है और यह लोगों के लिए हवाई यात्रा को किफायती बनाने तथा संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की कोशिश में क्षेत्रीय इलाकों को जोड़ती है।

सिंह ने कहा कि चंपारण जहां से महात्मा गांधी ने अपना आंदोलन शुरू किया था, वहां के लोग रक्सौल हवाईअड्डे के पुनर्निर्माण का अब भी इंतजार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रक्सौल में हवाईअड्डे के निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि एवं संसाधन उपलब्ध हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विमान से यात्रा करने के लिए चंपारण के लोगों को अभी पटना जाना पड़ता है।

उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय नगर, मोतिहारी में स्थित है जहां से पश्चिमी चंपारण का जिला मुख्यालय, बेतिया नगर भी ज्यादा दूर नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\