देश की खबरें | मध्य प्रदेश पीईबी द्वारा की गई नियुक्तियों पर कांग्रेस ने किया सदन से बहिर्गमन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) द्वारा हाल ही में की गई नियुक्तियों के संबंध में दिये गये ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर विधानसभा में चर्चा न कराये जाने के विरोध में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सोमवार को सदन से बहिर्गमन किया।

भोपाल, 15 मार्च मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) द्वारा हाल ही में की गई नियुक्तियों के संबंध में दिये गये ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर विधानसभा में चर्चा न कराये जाने के विरोध में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सोमवार को सदन से बहिर्गमन किया।

पीईबी को पूर्व में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के रूप जाना जाता था और पिछले दशक में व्यापमं करोडों रूपये के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) एवं भर्ती परीक्षाओं के घोटाले के लिए बहुचर्चित रहा, जिसके बाद उच्चतम न्यायालय ने इसकी सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गोविन्द सिंह ने कहा कि पीईबी द्वारा जो गलत परीक्षायें हुई हैं, इसमें पूरी तरह से भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि इसमें हमने आपसे (विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम) चर्चा कराने का अनुरोध भी किया था और आपने कहा था कि इसे चर्चा में लेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरा अनुरोध है कि कृपया इस पर व्यवस्था दे दें।

इसके बाद अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सिंह को इस पर बात करने के लिए अपने कक्ष में आने के लिए कहा।

इसके जवाब में सिंह ने कहा, ‘‘हम आपसे इस बारे में मिल चुके हैं। चार बार बात हो चुकी है।’’ इस पर गौतम ने फिर कहा, ‘‘आप मेरे कक्ष में आइये, बात करते हैं।’’

इसके बाद कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि इस पर ध्यानाकर्षण एवं स्थगन लगा है। पटवारी ने कहा कि किसी भी रूप में चर्चा कराने के लिए आप आश्वासन आज ही दे दें और इसमें किसी पक्ष एवं विपक्ष की लड़ाई नहीं है।

इस पर गौतम ने कहा, ‘‘मैंने उसको देख लिया है। आप चिंता न करें। अवसर दीजिए।’’

अध्यक्ष के जवाब से नाराज होकर सिंह ने कहा कि आज सनुवाई नहीं हो रही है, इसलिए कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है और इसके बाद कांग्रेस विधायक सदन से बहिर्गमन कर गये ।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\