देश की खबरें | मप्र बजट के पेश होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया, खुद को जंजीरों से बांधा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश का बजट पेश होने से पहले, कांग्रेस विधायकों ने राज्य के ‘‘बढ़े हुए’’ कर्ज के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए खुद को लोहे की जंजीरों से बांध लिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया।
भोपाल, 12 मार्च मध्य प्रदेश का बजट पेश होने से पहले, कांग्रेस विधायकों ने राज्य के ‘‘बढ़े हुए’’ कर्ज के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए खुद को लोहे की जंजीरों से बांध लिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया।
विपक्ष के नेता उमंग सिंघार और पूर्व मंत्री सचिन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक बजट के प्रतीक के रूप में काले कपड़े में लिपटी गठरियां और तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे।
उन्होंने राज्य के ‘‘बढ़े हुए कर्ज’’ को दर्शाने के लिए खुद को जंजीरों से बांध लिया।
सिंघार ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा सरकार भारी ऋण ले रही है जिससे राज्य की जनता कर्ज के बोझ तले दब गई है।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बढ़ते कर्ज के कारण राज्य में हर व्यक्ति पर 50,000 रुपये से अधिक का ऋण है लेकिन सरकार रोजगार, किसानों, दलितों, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), जनजातीय समुदायों और महिलाओं के बारे में बात नहीं करना चाहती।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2025 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

