एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सवाईमाधोपुर में पट्टिका हटाने को लेकर कांग्रेस विधायक ने भाजपा नेता का कॉलर पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सवाई माधोपुर जिले में डॉ. बी आर आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्मारक पट्टिका हटाने के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता से तीखी नोकझोंक हुई।

देश की खबरें | सवाईमाधोपुर में पट्टिका हटाने को लेकर कांग्रेस विधायक ने भाजपा नेता का कॉलर पकड़ा

जयपुर, 14 अप्रैल सवाई माधोपुर जिले में डॉ. बी आर आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्मारक पट्टिका हटाने के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता से तीखी नोकझोंक हुई।

घटना के वायरल हुए वीडियो में मीणा कार में बैठे भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान दीक्षित का कथित तौर पर कॉलर पकड़ती नजर आ रही हैं।

यह घटना रविवार रात बोली कस्बे के आंबेडकर चौक पर हुई।

विवाद तब शुरू हुआ जब मीणा ने आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर वह स्मारक पट्टिका हटी देखी जिस पर उनका नाम लिखा था। उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं की मौजूदगी में इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने स्थानीय भाजपा नेता पर पट्टिका हटाने का आरोप लगाया।

इसके बाद कांग्रेस विधायक ने दीक्षित का कॉलर पकड़ लिया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने हस्तक्षेप किया एवं पट्टिका को स्थानीय थाने में रखवाया गया।

भाजपा की जिला इकाई के अध्यक्ष मान सिंह गुर्जर ने मीणा की ‘‘हरकतों की’’ निंदा करते हुए उन्हें ‘‘शर्मनाक’’ बताया।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी मीणा के आचरण को अनुचित बताया।

उन्होंने जयपुर में कहा, ‘‘हमें खासकर आंबेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश देना चाहिए। हर व्यक्ति को डॉ. आंबेडकर की गरिमा का सम्मान करना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).