देश की खबरें | कानून-व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मिली कांग्रेस़; वानखेड़े को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले की अगुवाई में पार्टी के एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से भेंट की और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मुंबई, 19 मई महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले की अगुवाई में पार्टी के एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से भेंट की और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पटोले ने कथित वसूली और रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे भारतीय राजस्व सेवा के विवादित पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े का समर्थन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

मुलाकात के बाद पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी यह जानना चाहती है कि भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है और सवाल किया कि क्या पुलिस ‘‘किसी के दबाव’’ में काम कर रही है।

कांग्रेस के शिष्टमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान और पार्टी के नेता नसीम खान भी थे। पटोले ने कहा कि ‘‘खराब होती कानून-व्यवस्था’’ को लेकर कांग्रेस के शिष्टमंडल ने राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय सक्सेना से मुलकात की।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र की छवि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने वाली है। लेकिन पिछले कुछ महीनों की घटनाओं से पता चलता है कि कुछ लोग राज्य में कानून-व्यवस्था भंग करने का काम कर रहे हैं। कुछ संगठन समाज में दरारें पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।’’

पटोले ने कहा, ‘‘कांग्रेस चाहती है कि पुलिस समाज में मनमुटाव पैदा करने वालों और भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। औरंगाबाद, अमरावती, अकोला, शेवगांव, अहमदनगर और त्र्यंबकेश्वर में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भड़काऊ भाषण और बयान देने वालों के खिलाफ तत्काल फौजदारी मामला दर्ज करने के संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, कुछ संगठन जानबूझकर नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में सुगंध लगाने के मुद्दे को विवादित बना रहे हैं, लेकिन ग्रामाणों ने सामने आकर शांति और सौहार्द बनाए रखा।

पटोले ने कहा, ‘‘कुछ बाहरी संगठन त्र्यंबकेश्वर जाकर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।’’

उन्होंने रत्नागिरि जिले के बारसू गांव में रिफाइनरी लगाने का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पुलिस का यह अत्याचार रूकना चाहिए और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए। मुंबई-वडोदरा राजमार्ग पर भूमि अधिग्रहण के लिए आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार किया गया।’’

पटोले ने कहा कि राज्य से लापता हो रही महिलाओं और बच्चियों की लगातार बढ़ती संख्या चिंताजनक है।

उन्होंने दावा किया कि इस साल जनवरी से मार्च के बीच प्रतिदिन औसतन 70 लड़कियां लापता हो रही हैं और ऐसे में जबकि राज्य सरकार ‘द केरल स्टोरी’ देखने में व्यस्त है 5,510 लड़ियां/महिलाएं लापता हुई हैं।

पटोले ने कहा कि सीबीआई समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच कर रही है और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस तथा मंत्री सुधीर मुंगंटीवर जैसे भाजपा नेता उसका समर्थन कर रहे हैं।

पटोले ने सवाल किया, सरकारी कर्मचारी वानखेड़े नागपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय में क्यों गया और वह किससे मिला?

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\