देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो’ यात्रा दो अक्टूबर से पहले शुरू कर सकती है कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्रस्तावित अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को पूर्वनिर्धारित तिथि दो अक्टूबर से पहले ही शुरू कर सकती है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्रस्तावित अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को पूर्वनिर्धारित तिथि दो अक्टूबर से पहले ही शुरू कर सकती है।

मुख्य विपक्षी दल का कहना है कि ‘मोदी सरकार तथा भाजपा लोकतंत्र, संविधान, राष्ट्र की संस्थाओं और समाज के सामाजिक ताने-बाने पर बार-बार हमले कर रही है’, जिसके मद्देनजर इस यात्रा को गांधी जयंती से पहले ही शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

‘भारत जोड़ो’ यात्रा के क्रियान्वयन के संदर्भ में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटियों, अग्रिम संगठनों के सभी अध्यक्षों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें इस बारे में विस्तार से चर्चा हुई।

उदयपुर के ‘नव संकल्प चिंतन शिविर’ के दौरान यह घोषणा की गई थी कि ‘भारत जोड़ो’ यात्रा आगामी दो अक्टूबर को शुरू होगी।

कांग्रेस ने एक बयान में कहा, ‘‘मोदी सरकार तथा भाजपा द्वारा हमारे लोकतंत्र, हमारे देश के संविधान, राष्ट्र की संस्थाओं और हमारे समाज के सामाजिक ताने-बाने पर बार-बार और उग्र रुप से हो रहे हमलों को ध्यान में रखते हुए, कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को निर्धारित तिथि से पहले शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है।’’

उसने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा लगभग 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए तकरीबन 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह सारी दूरी पदयात्रा के रुप में तय की जाएगी। इस पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी का पूरा नेतृत्व और कार्यकर्ता भाग लेंगे।’’

कांग्रेस ने समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों, नागरिक समाज समूहों, व्यापारिक और व्यावसायिक संघों और उपरोक्त उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध लोगों का आह्वान किया कि वे यात्रा में शामिल हों।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान