देश की खबरें | कांग्रेस ने हेमा मालिनी के खिलाफ मुकेश धनगर को उम्मीदवार बनाया, सीतापुर से प्रत्याशी बदला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के खिलाफ मुकेश धनगर को प्रत्याशी घोषित किया।
नयी दिल्ली, तीन अप्रैल कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के खिलाफ मुकेश धनगर को प्रत्याशी घोषित किया।
इसके साथ ही, पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद नकुल दुबे के स्थान पर राकेश राठौड़ को उम्मीदवार घोषित कर दिया।
मथुरा में हेमा मालिनी की चुनौती देने जा रहे धनगर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं।
हेमा मालिनी मथुरा से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने पिछले दो चुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज की थी।
कांग्रेस अब तक कुल 232 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने 11 अलग-अलग सूचियों में 231 उम्मीदवार घोषित किए थे।
देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

