देश की खबरें | कांग्रेस कंस के समान, हमेशा सनातन संस्कृति का विरोध किया : मप्र के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कांग्रेस की तुलना पौराणिक कथाओं में भगवान कृष्ण के दुष्ट मामा कंस से की और आरोप लगाया कि पार्टी ने हमेशा सनातन संस्कृति का विरोध किया।

भोपाल/इंदौर, नौ नवंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कांग्रेस की तुलना पौराणिक कथाओं में भगवान कृष्ण के दुष्ट मामा कंस से की और आरोप लगाया कि पार्टी ने हमेशा सनातन संस्कृति का विरोध किया।

बुधनी विधानसभा सीट के सतराना और लाडकुई गांवों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार कर रहे यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता भगवान राम की पूजा नहीं करते और न ही अयोध्या जाते हैं।

यादव ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का संदर्भ देते हुए कहा, “” जमुना जी (मथुरा के) के कृष्ण कन्हैया अभी भी बचे हुए हैं।"

उन्होंने कहा, “हमने कंस नहीं देखा लेकिन इन कांग्रेसियों को देखिए। कंस और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। वे एक ही विचारधारा और भावनाओं के हैं।”

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने हमेशा अच्छी चीजों और सनातन संस्कृति का विरोध किया है।

उन्होंने कहा, “वह (कांग्रेस) देश में दरार और विभाजन पैदा करते हैं। वह लोगों को आपस में लड़वाते हैं।”

यादव ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार में कोई भी वर्ष बिना दंगे के नहीं बीता।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे शासन में ऐसे दंगे नहीं होते। हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलती है। पाकिस्तान जैसा छोटा देश हमें डराता था। अब हम उनके इलाके में घुसकर माकूल जवाब देते हैं।”

उन्होंने लोगों से कांग्रेस के 55 साल के शासन के दौरान किए गए कार्यों के बारे में सवाल करने का भी आग्रह किया और दावा किया कि विपक्ष का विकास से कोई लेना-देना नहीं है।

यादव ने कहा कि भाजपा ने 20 साल में राज्य और बुधनी विधानसभा सीट की सूरत बदल दी।

मुख्यमंत्री ने इंदौर में एक अन्य रैली में भरोसा जताया कि भाजपा झारखंड और महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी।

यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘चारों ओर भाजपामय माहौल है। मैं अपने चुनावी दौरों के अनुभव से बता सकता हूं कि झारखंड और महाराष्ट्र में निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।’’

सीहोर जिले की बुधनी सीट और श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

बुधनी विधानसभा सीट पर चुनाव केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के कारण जरूरी हो गया है।

चौहान विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।

विजयपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक रावत इस साल लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\