देश की खबरें | केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ के सांसदों, विधायकों ने मुफ्त ओणम किट स्वीकार करने से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (यूडीएफ) ने सोमवार को कहा कि उसके सांसद और विधायक केरल राज्य नागरिक आपूर्ति निगम या ‘सप्लाईको’ द्वारा उन्हें दिए जाने वाले ओणम किट को स्वीकार नहीं करेंगे।

तिरुवनंतपुरम, 28 अगस्त केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (यूडीएफ) ने सोमवार को कहा कि उसके सांसद और विधायक केरल राज्य नागरिक आपूर्ति निगम या ‘सप्लाईको’ द्वारा उन्हें दिए जाने वाले ओणम किट को स्वीकार नहीं करेंगे।

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने आरोप लगाया कि आर्थिक संकट का सामना कर रहे राज्य में सभी गरीबों को ओणम किट नहीं दिए जा रहे हैं, इसलिए यूडीएफ के जनप्रतिनिधि भी इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

सतीशन ने कहा, “सभी गरीबों को मुफ्त ओणम किट नहीं मुहैया कराए गए हैं। इसलिए, यूडीएफ के सांसद और विधायक उस मुफ्त किट को स्वीकार नहीं करेंगे, जो आम लोगों और गरीबों को नहीं दिए जा रहे हैं। सप्लाईको को इस फैसले से अवगत करा दिया गया है।”

केरल सरकार ने 16 अगस्त को कहा था कि इस साल ओणम के अवसर पर उसने राज्य के छह लाख से अधिक गरीब परिवारों और कल्याणकारी संस्थाओं के निवासियों को मुफ्त किट बांटने का फैसला किया है।

सरकार ने कहा था कि कुल 6,07,691 किट बांटे जाएंगे, जिनमें से 5,87,691 किट अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) कार्ड धारकों को, जबकि बाकी 20,000 किट कल्याणकारी संस्थाओं के निवासियों को दिए जाएंगे।

सरकार के मुताबिक, ओणम किट में चाय पत्ती, साबुत एवं धुली मूंग, पायसम का मिश्रण, घी, काजू, नारियल का तेल, सांभर पाउडर, मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, तूर दाल, नमक और कपड़े का थैला शामिल होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\