देश की खबरें | राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर कांग्रेस नेतृत्व मूक दर्शक बना हुआ है : अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस शासित राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ “अपराध में वृद्धि” को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके नेतृत्व पर इन्हें लेकर मूकदर्शक व उदासीन बने रहने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस शासित राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ “अपराध में वृद्धि” को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके नेतृत्व पर इन्हें लेकर मूकदर्शक व उदासीन बने रहने का आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने पार्टी पर राजस्थान में विभिन्न समुदायों के बीच तनाव पैदा करने का भी आरोप लगाया।

ठाकुर ने कहा, “ऐसा लगता है कि कांग्रेस के हाथ बंधे हुए हैं और वह अपनी आवाज खो चुकी है।”

उन्होंने पूछा, “हाथरस में, जिस तरह से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आगे आए, और सोनिया गांधी ने लगातार बयान दिए... सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी अब मूकदर्शक क्यों बन गए हैं?”

उन्होंने कहा, “क्या उनका राजस्थान की महिलाओं और बच्चों से कोई लेना-देना नहीं है? जबकि हाथरस में पूरे देश का मीडिया उनके पीछे दौड़ रहा था। कितने लोग वहां की महिलाओं की दुर्दशा को उजागर करने के लिए राजस्थान गए हैं ?”

ठाकुर ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं और कांग्रेस कानून-व्यवस्था पर ध्यान देने की बजाय समाज को बांटने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now