देश की खबरें | कांग्रेस नेतृत्व ने लोकसभा, विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर ओडिशा के नेताओं के साथ चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को ओडिशा के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को ओडिशा के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) पर राज्य को पीछे धकेलने और मोदी सरकार के साथ हाथ मिलाने का आरोप लगाया।
खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी ए चेला कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक तथा कई अन्य नेता मौजूद थे।
ओडिशा में अगले लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ओडिशा के लोग भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, कृषि संकट और आदिवासियों और कमजोर वर्गों के साथ दुर्व्यवहार से तंग आ चुके हैं। बीजद ने ओडिशा को बदलने का वादा किया था, लेकिन राज्य को पीछे धकेल दिया। वह भी भाजपा और मोदी सरकार के साथ मिला हुआ है।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने हमारे संगठन को मजबूत करने और लोगों के अनुकूल मुद्दों को उठाने के प्रयासों को दोगुना कर दिया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

