देश की खबरें | कांग्रेस नेताओं ने संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेताओं ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पार्टी नेता एवं सांसद संतोख सिंह चौधरी के शनिवार को आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

नयी दिल्ली, 14 जनवरी कांग्रेस नेताओं ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पार्टी नेता एवं सांसद संतोख सिंह चौधरी के शनिवार को आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि यात्रा के दिन के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चौधरी का निधन संगठन के लिए एक बड़ा झटका है।

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए एक बड़ा झटका है। मेरी संवेदनाएं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शनिवार सुबह निधन हो गया।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। यात्रा के कार्यक्रम में कुछ बदलाव होंगे, जो जल्द ही साझा किए जाएंगे।’’

जलंधर से सांसद चौधरी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने के कारण शनिवार को निधन हो गया, जिसके बाद यात्रा रोक दी गई। वह 76 वर्ष के थे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि दो बार सांसद रहे चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\