असम में बचाव एवं पुनर्वास अभियानों में सहयोग करें कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ से हुए नुकसान पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बचाव एवं पुनर्वास अभियानों में सहयोग करें.
नयी दिल्ली, 23 जून : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ से हुए नुकसान पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बचाव एवं पुनर्वास अभियानों में सहयोग करें. उन्होंने ट्वीट किया, "अप्रत्याशित बाढ़ का सामना कर रहे असम भाइयों और बहनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.
पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं." राहुल गांधी ने कहा, "मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं वे बचाव एवं पुनर्वास अभियानों में सहयोग जारी रखें." यह भी पढ़ें : दिल्ली में तेज धूप खिली, न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि बाढ़ से राज्य में 12 और लोगों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

