Best Legislator Award: कर्नाटक में कांग्रेस नेता रघुनाथ देशपांडे को सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुनाथ विश्वनाथ देशपांडे को बुधवार को सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान दिया गया.
बेलगावी (कर्नाटक), 28 दिसंबर : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुनाथ विश्वनाथ देशपांडे (Raghunath Vishwanath Deshpande) को बुधवार को सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान दिया गया. विधानसभा अध्यक्ष विश्वनाथ हेगड़े कगेरी ने उत्तर कन्नड़ के हालियाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आठ बार के विधायक देशपांडे को यह सम्मान दिया.
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके विधायक विभिन्न सरकारों के दौरान मंत्री रह चुके हैं. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा राज्य में अधिक निवेश लाने और कर्नाटक के लोगों के कल्याण के लिए काम किया. इस मौके पर देशपांडे ने अफसोस जताया कि राजनीति का अब ‘पतन’ हो रहा है. यह भी पढ़ें : PM Modi Visits Ailing Mother Video: मां का हाल जानने अहमदाबाद के अस्पताल पहुंचे PM मोदी
कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा, ‘‘राजनीति में इतना पतन हो गया है कि नेता अपना परिचय देने से डरते हैं. लोग नेताओं के बारे में अच्छी राय नहीं रखते." देशपांडे ने नेताओं से सकारात्मक चर्चा में शामिल होने के लिये और अधिक ज्ञान प्राप्त करने की अपील की . उन्होंने ईश्वर, माता-पिता एवं काग्रेस पार्टी तथा राज्य के लोगों को उन पर विश्वास करने के लिये धन्यवाद दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

