Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे के बाद विपक्ष के निशाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मांगा इस्तीफा
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की
मुंबई, तीन जून: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग कीओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर कम से कम 261 हो गई
थोराट ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार संवेदनशील नहीं है और उन्होंने यह जानने की मांग की कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए दुर्घटना रोधी ‘कवच’ प्रणाली का क्या हुआउन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री द्वारा नई रेलगाड़ियों का उद्घाटन किए जाने के मौके पर भी रेल मंत्री कभी नहीं दिखते उन्हें इस दुखद दुर्घटना के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए.
राज्य में राजनीतिक मुद्दों को लेकर थोराट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता पंकजा मुंडे को उनकी पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है और कांग्रेस के दरवाजे उनके लिए खुले हैं
उन्होंने कहा, ‘‘पंकजा भाजपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं, जिनके पार्टी लाइन से अलग हटकर सभी के साथ अच्छे संबंध थे। उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा के विकास में योगदान दिया। यह दुख की बात है कि उन्हें दरकिनार किया जा रहा है. यह भी पढ़े: Odisha Train Accident: सीएम ममता बनर्जी की घोषणा, ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर कांग्रेस की संभावनाओं की समीक्षा के लिए यहां शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय बैठक के बारे में पूछे जाने पर थोराट ने कहा कि जिला स्तर के पदाधिकारी नेतृत्व को बता रहे हैं कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी का आधार अच्छा है थोराट ने कहा कि इस ‘फीडबैक’ से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान मदद मिलेगी क्योंकि इसका उद्देश्य गठबंधन के लिए अधिक से अधिक सीट जीतना सुनिश्चित करना है
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

