देश की खबरें | कांग्रेस नेता और हरिद्वार के पूर्व लोकसभा सदस्य साथी भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरिद्वार से तीन बार लोकसभा सदस्य रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरपाल सिंह साथी सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए।

देहरादून, पांच सितंबर हरिद्वार से तीन बार लोकसभा सदस्य रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरपाल सिंह साथी सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए।

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें तथा उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में साथी के पुत्र भी शामिल हैं।

इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है और यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर अन्य दलों के लोग भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वग्राही और सर्वस्वीकार्य राजनीतिक दल बनता जा रहा है और हरिद्वार से साथी के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों का शामिल होना इसी बात का संकेत है।

निशंक ने कहा कि भाजपा से जिस तरह से लोगों के जुड़ने का क्रम बना हुआ है, उससे प्रतीत होता है कि 2024 में पार्टी पुनः भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

साथी ने भाजपा को ‘अपना परिवार’ बताते हुए कहा कि वह दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल से ही उनके साथ जुड़े रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ कारणों से मैं अपने परिवार से अलग हो गया था, लेकिन मुझे अपनी गलती का अहसास है और उस गलती को सही करने के लिए मैं पुनः भाजपा में वापसी कर रहा हूं।’’

गौरतलब है कि 80 वर्षीय साथी ने 1996 से 2004 के बीच हरिद्वार से दो बार भाजपा और एक बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\