एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | कांग्रेस घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है : योगी आदित्यनाथ

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि वह घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है।

ताजा खबरें | कांग्रेस घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है : योगी आदित्यनाथ

राजनांदगांव, 21 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि वह घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है।

योगी ने छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला (उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा) के लिए 500 वर्षों का इंतजार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण समाप्त हुआ।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ कांग्रेस घोटालों, आतंकवाद और नक्सलवाद का पर्याय है। जिस उम्र में युवाओं के हाथ में पुस्तक होनी चाहिए, दुनिया को आगे बढ़ाने का जज्बा होना चाहिए, कांग्रेस ने उनके हाथ में तमंचा पकड़ा दिया। उन्हें नक्सलवाद तथा उग्रवाद के नाम पर देश के खिलाफ उकसाया गया।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों ने पिछले 10 वर्षों में देश को बदलते देखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी ने कहा है इस देश को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनाना है। विकसित भारत बनाना है... आत्मनिर्भर भारत बनाना है जहां हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे। बेटी हो या व्यापारी इन सब को सुरक्षा की पूरी गारंटी केवल भाजपा दे सकती है। केवल भाजपा आपकी आस्था का सम्मान कर सकती है।’’

योगी ने सभा में आए लोगों से पूछा कि क्या कांग्रेस लोगों को मुफ्त राशन दे पाती, क्या वह राम मंदिर का निर्माण करा पाती, क्या नक्सलवाद की समस्या कम कर पाती, क्या वह बेटी और व्यापारियों को सुरक्षा दे पाती?

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ कांग्रेस समस्या का पर्याय है यह समस्या देती है। भारतीय जनता पार्टी समाधान का नाम है।’’

उन्होंने इस दौरान भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडेय को वोट देने का अनुरोध किया।

योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान में उतारा है, जो राज्य में पूर्ववर्ती सरकार में कथित तौर पर कई घोटालों में शामिल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).