एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मनमोहन सिंह की मौत पर राजनीति कर रही है कांग्रेस: ​​किशन रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को लेकर राजनीति कर रही है।

देश की खबरें | मनमोहन सिंह की मौत पर राजनीति कर रही है कांग्रेस: ​​किशन रेड्डी

हैदराबाद, 30 दिसंबर केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को लेकर राजनीति कर रही है।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह सच है कि एआईसीसी नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कई मौकों पर सिंह का अपमान किया है।

रेड्डी तेलंगाना भाजपा प्रमुख भी हैं।

भाजपा नेता ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी ने सिंह की मौत का राजनीति के लिए इस्तेमाल किया है। यह कांग्रेस पार्टी की संस्कृति विहीनता को दर्शाता है।"

रेड्डी ने कहा कि जैसे ही सिंह की मृत्यु की खबर सामने आई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वोच्च सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि यह भी घोषणा की गई कि केंद्र सरकार सिंह के नाम पर एक स्मारक बनाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि हर कोई जानता है कि कांग्रेस पार्टी ने पी वी नरसिंह राव और प्रणब मुखर्जी जैसे अपने नेताओं के प्रति कैसा व्यवहार किया है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी मगरमच्छ के आंसू बहा रही है। सोनिया गांधी और उनके परिवार के सदस्यों ने सिंह का अपमान किया है। हम सभी यह जानते हैं।"

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को मीडिया की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से फाड़ दिया और इसे "बकवास" करार दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां विभिन्न राज्य सरकारों ने मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का शोक घोषित किया है वहीं राहुल गांधी नए साल के जश्न में भाग लेने के लिए वियतनाम चले गए।

सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में आयु संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2024 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).