देश की खबरें | कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में और मैं गरीबों की जिंदगी बेहतर बनाने में लगा हूं : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे उनकी कब्र खोदने में लगे हैं, जबकि वह देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं और लोगों का आशीर्वाद उनका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

मद्दुर (कर्नाटक), 12 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे उनकी कब्र खोदने में लगे हैं, जबकि वह देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं और लोगों का आशीर्वाद उनका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

इस साल कर्नाटक के छठे दौरे पर आए मोदी ने कहा कि राज्य के तेजी से विकास के लिए ‘‘डबल इंजन’’ सरकार जरूरी है।

कर्नाटक में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मोदी ने मांड्या जिले में यहां 118 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘देश के विकास और उसके लोगों की प्रगति के लिए डबल इंजन सरकार के प्रयासों के बीच कांग्रेस और उसके साथी क्या कर रहे हैं?...कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने का ख्वाब देख रही है।’’

यहां एक जनसभा में मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में लगी हुई है जबकि मोदी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेस बनाने में लगा है। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में लगी है जबकि मोदी गरीबों की जिंदगी बेहतर बनाने में लगा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के जो लोग मोदी की कब्र खोदने का ख्वाब देख रहे हैं उन्हें यह नहीं पता कि करोड़ों माताओं, बहनों, बेटियों और लोगों की दुआएं मोदी के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।’’

मोदी ने कहा कि 2014 से पहले ‘‘केंद्र में एक गठबंधन सरकार विभिन्न प्रकार के लोगों के समर्थन से चल रही थी।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘उसने गरीब लोगों और गरीब परिवारों को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जो पैसा गरीबों के विकास के लिए था, कांग्रेस सरकार ने उसमें से हजारों करोड़ रुपये लूटे।’’

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी गरीबों की परेशानियों और तकलीफ की परवाह नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘2014 में जब आप लोगों ने मुझे आपकी सेवा करने का मौका दिया तो इससे देश में गरीबों के लिए एक सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ, ऐसी सरकार जो गरीबों का दुख और तकलीफ समझती हो।’’

मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने गरीबों की सेवा करने तथा उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए।

इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, फिल्मी दुनिया से राजनीति में आईं मांड्या की लोकसभा सदस्य सुमलता अंबरीश भी मौजूद थीं।

अंबरीश ने हाल में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की थी।

इससे पहले मोदी का मांड्या शहर में एक विशाल रोडशो के दौरान गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने भी भीड़ में शामिल लोगों पर वापस फूलों की पंखुड़ियां फेंककर अपने भाव जाहिर किये।

मोदी ने रास्ते के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्हें अपनी कार के बोनट पर एकत्रित फूलों की पंखुड़ियों को उठाकर भीड़ पर फेंकते देखा गया। वह अपनी कार से उतरे और उनके स्वागत में प्रस्तुति देने वाले लोक कलाकारों से मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें