एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | राम मंदिर दर्शन को लेकर मुर्मू का कांग्रेस ने किया अपमान, उसे ‘शहजादे’ की उम्र से भी कम सीट मिलेंगी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या के राम मंदिर के दौरे के बाद "अपमान" करने के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की शनिवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस को अपने 'शहजादे' की उम्र से कम सीट मिलेंगी।

ताजा खबरें | राम मंदिर दर्शन को लेकर मुर्मू का कांग्रेस ने किया अपमान, उसे ‘शहजादे’ की उम्र से भी कम सीट मिलेंगी

चतरा (झारखंड), 11 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या के राम मंदिर के दौरे के बाद "अपमान" करने के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की शनिवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस को अपने 'शहजादे' की उम्र से कम सीट मिलेंगी।

मोदी ने चतरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि गठबंधन के नेता विपक्ष की मान्यता हासिल करने के लिए लोकसभा चुनाव के बाद छोटे दलों का विलय करने की योजना बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने परोक्ष तौर पर राहुल गांधी के स्पष्ट संदर्भ में कहा, ‘‘कांग्रेस को अपने 'शहजादा' की उम्र से कम सीट मिलेंगी।’’ उन्होंने कहा कि गठबंधन ने ‘‘हार पहले ही स्वीकार कर ली है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस की मानसिकता 18वीं सदी की है...राष्ट्रपति द्वारा राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने मंदिर की सफाई की बात की...उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया।"

उन्होंने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकारें बनेंगी, जहां एकसाथ विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, "हम आदिवासियों को पूजते हैं, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस उनके प्रति दिखाए गए सम्मान को पचा नहीं पा रही हैं।" उन्होंने ऐसी ताकतों को हटाने के लिए भाजपा को वोट देने का लोगों से आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन की योजना "देश की संपत्ति मुसलमानों को सौंपने" और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग)/ एससी (अनुसूचित जाति)/ एसटी (अनुसूचित जनजाति) का आरक्षण गठबंधन के "वोट बैंक" को सौंपने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).