देश की खबरें | मुख्‍यमंत्री गहलोत से मिले कांग्रेस प्रभारी और सहप्रभारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और तीनों सहप्रभा‍री बृहस्‍पतिवार को यहां मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत से मिले। बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने इसे 'अनौपचारिक व नियमित' बैठक करार दिया।

जयपुर, आठ जून आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और तीनों सहप्रभा‍री बृहस्‍पतिवार को यहां मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत से मिले। बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने इसे 'अनौपचारिक व नियमित' बैठक करार दिया।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी रंधावा तथा सहप्रभारी अमृता धवन, काजी निजामुद्दीन व वीरेंद्र राठौड़, तीनों बृहस्‍पतिवार को जयपुर में थे। ये तीनों मुख्‍यमंत्री निवास में मुख्‍यमंत्री गहलोत से मिले। इस दौरान डोटासरा भी वहां मौजूद थे।

रंधावा ने कहा कि यह नियमित बैठक थी। सहप्रभारी पहली बार गहलोत से मिले और जिन-जिन इलाकों में वे जाकर आए वहां के बारे में चर्चा की। भाजपा के राज्‍यसभा सदस्‍य किरोड़ी लाल मीणा द्वारा सरकार के एक विभाग में गबन के हालिया आरोप संबंधी सवाल को रंधावा ने यह कहते हुए टाल दिया कि,‘‘वह बहुत बड़े आदमी हैं। वे हर रोज कोई ना कोई बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्‍टाचार के खिलाफ बात की है।’’

राठौड़ व निजामुद्दीन ने भी बैठक को 'अनौपचारिक' बताया। वहीं, अमृता धवन ने इससे पहले मीडिया से कहा कि राजस्‍थान की जनता राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार के काम से खुश है और इसके काम ने उनका दिल जीता है।

उन्‍होंने कहा क‍ि विकास का राजस्‍थान सरकार का मॉडल हर किसी को फायदा पहुंचा रहा है।

राजस्‍थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें टिकट वितरण के फॉर्मूले के बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा, ‘‘पार्टी अपने ‘फीडबैक मॉडल’ से टिकट तय करती है, लेकिन 'कामकाज व जनता से जुड़ाव' निश्चित रूप से एक बड़ा आधार रहेगा।’’

शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़ी धन शोधन की जांच के संबंध में ईडी द्वारा राज्य में हाल ही में कई जगह तलाशी लिए जाने पर धवन ने कहा कि ‘‘सरकार पर बंदूक तानने से कुछ नहीं होगा, सरकार और सरकार के लोग साफ-सुथरे हैं।’’

उल्‍लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू होने के बीच अनेक मंत्री, विधायक व नेता बुधवार को यहां पार्टी प्रभारी रंधावा से मिले थे। रंधावा ने कहा था कि इन बैठकों का दौर अब चुनाव तक जारी रहेगा।

पृथ्‍वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी