देश की खबरें | कांग्रेस की सरकारों ने असम को बेरोजगारी, उग्रवाद, घुसपैठ जैसी चीजें दीं : शिवराज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसकी सरकारों ने असम को बेरोजगारी, उग्रवाद, हिंसा और घुसपैठ जैसी चीजें दीं।

पालसबाड़ी, 25 मार्च मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसकी सरकारों ने असम को बेरोजगारी, उग्रवाद, हिंसा और घुसपैठ जैसी चीजें दीं।

चौहान ने असम में कामरूप जिले के पालसबाड़ी में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य ने 2016 में भाजपा नीत सरकार आने के बाद ही विकास देखा।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने असम में अनेक वर्षों तक राज किया। उसने राज्य को क्या दिया? उसकी क्रमिक सरकारों ने केवल बेरोजगारी, उग्रवाद, हिंसा और घुसपैठ दी।’’

भाजपा नेता ने कहा कि असम के लोग कांग्रेस के वायदों पर विश्वास न करें।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस कभी भी अपने वायदे पूरे नहीं करती। आप अन्य राज्यों में जाएं जहां राहुल गांधी ने सरकार बनने के दस दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था। लेकिन सत्ता में आने के डेढ़ साल बाद भी किसी भी कांग्रेस शासित राज्य में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है।’’

पालसबाड़ी में असम विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा जहां से भाजपा उम्मीदवार के रूप में हेमांग ठाकुरिया चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जतिन माली को अपना उम्मीदवार बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now