देश की खबरें | कांग्रेस सरकार को राजस्थान के हित से ज्यादा अपना वोट बैंक प्यारा: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में प्रश्नपत्र लीक, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे राजस्थान के हित से ज्यादा अपना वोट बैंक प्यारा है।

जोधपुर, पांच अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में प्रश्नपत्र लीक, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे राजस्थान के हित से ज्यादा अपना वोट बैंक प्यारा है।

मोदी जोधपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही मोदी ने पिछले साल जोधपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा का जिक्र करते हुए कांग्रेस सरकार पर "तुष्टिकरण" का आरोप लगाया।

मोदी ने सवाल किया,‘‘जब जोधपुर दंगों की आग में जल रहा था, तब यहां के मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे? जब यहां हिंसा हो रही थी, निर्दोष लोग मारे जा रहे थे तो कांग्रेस के नेता क्या कर रहे थे?’’

उन्होंने कहा,‘‘ क्या कांग्रेस की पहली और आखिरी नीति सिर्फ और सिर्फ तुष्टिकरण ही है क्या? रामनवमी, परशुराम जयंती, हनुमान जयंती, कोई भी त्योहार ऐसा नहीं है, जिसमें राजस्थान से पत्थरबाजी की खबरें ना आती हों।’’

प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘जहां कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति हो, वहां निवेश नहीं होता, वहां व्यापार-कारोबार चौपट हो जाते हैं, लेकिन कांग्रेस की सरकार को, राजस्थान के हित से ज्यादा, अपना वोट बैंक प्यारा है।’’

राजस्थान में दो हफ्ते में मोदी की यह तीसरी चुनावी सभा थी। यह सभा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्वाचन क्षेत्र सरदारपुरा के 'रावण का चबूतरा मैदान' में आयोजित की गई थी। इसे भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत के गृह क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। मोदी सभा स्थल पर एक खुली जीप में सवार होकर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया।

इससे पहले, एक अलग कार्यक्रम स्थल पर मोदी ने करीब 5,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

मोदी ने कहा,‘‘आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, भारत की वाहवाही हो रही है। लेकिन कांग्रेस को इससे दिक्कत हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि आज अमेरिका, इंग्लैंड से लेकर सिंगापुर व जापान तक में भारत का डंका बज रहा है लेकिन यह 'कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता है, उनको दुख होता है।’’

कथित 'लाल डायरी' का जिक्र करते हुए मोदी ने जनता से सवालिया अंदाज में कहा,‘‘लोग कहते हैं कि लाल डायरी में कांग्रेस के भ्रष्टाचार की हर काली करतूत है। लाल डायरी के काले राज खुलने चाहिए कि नहीं खुलने चाहिए? सब खुलकर बाहर आना चाहिए कि नहीं?’’ बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने दावा किया था कि इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वित्तीय लेनदेन का विवरण है।

उन्होंने कहा कि डायरी का सच सामने लाने के लिए राजस्थान में भाजपा सरकार लानी होगी, यहां भाजपा की सरकार बननी जरूरी है।

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को, राजस्थान की महिलाओं की किसी तकलीफ से भी कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का देश के वैज्ञानिकों, जवानों,किसानों से कोई सरोकार नहीं है और उसे कुर्सी के सिवाय कुछ नहीं दिखता।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र की भाजपा की सरकार अपनी तरफ से राजस्थान के विकास के लिये हर कोशिश कर रही है लेकिन यहां की स्थिति देखकर बहुत दुख होता है। पांच साल में कांग्रेस के कुशासन ने क्या हाल कर दिया.. कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और दंगों के मामले में राजस्थान को देश में शीर्ष पर पहुंचा दिया। महिलाओं और दलितों के विरूद्ध अत्याचार के मामले में राजस्थान को नंबर एक बना दिया है।’’

प्रश्नपत्र लीक माफिया के हाथों यहां के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान का युवा इंसाफ मांग रहा है। उन्होंने कहा,‘‘चुनाव के समय बेरोजगारी भत्ते का वादा करने वाली कांग्रेस ने यहां के युवाओं को पेपर लीक माफिया के हवाले कर दिया.. ऐसे हर पेपर लीक माफिया के खिलाफ भाजपा सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।’’

उन्होंने जनता से कहा,‘‘ आप याद रखियेगा 'भाजपा आएगी राजस्थान में रोजगार लायेगी। भाजपा आएगी राजस्थान पेपर माफिया को मिटायेगी।’’ उन्‍होंने कहा,‘‘हम राजस्थान के कोने-कोने में विकास को पहुंचाकर रहेंगे। इसलिए राजस्थान कह रहा है- भाजपा आएगी, राजस्थान में खुशहाली लाएगी।'

इससे पहले मोदी ने एक अन्य कार्यक्रम में राजस्थान में लगभग 5,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें राज्य सरकार की ओर से मंत्री भजनलाल शामिल हुए।

कार्यक्रम का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा,‘‘सरकारी कार्यक्रम था, लेकिन मुख्यमंत्री जी गायब थे। क्यों गायब थे? क्योंकि उनको भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। उनको मोदी पर इतना भरोसा है और इसलिए उन्हें लग रहा है कि अब मोदी आ रहा है तो बस हो जाएगा। मैं भी उन्हें कहता हूं कि अब आप विश्राम कीजिए अब हम संभाल लेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि 2014 के बाद से देश में जो नीतियां बनी हैं, उससे गरीबी तेजी से कम हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\