एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस सरकार ने जनता को निराश किया : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में जनता के साथ अन्याय हुआ है। उन्‍होंने कहा क‍ि महिलाओं और दलितों के ऊपर अत्याचार हो या युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी... राज्‍य की कांग्रेस सरकार ने हर मोर्चे पर जनता को निराश किया है।

देश की खबरें | कांग्रेस सरकार ने जनता को निराश किया : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जोशी

जयपुर, सात सितंबर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में जनता के साथ अन्याय हुआ है। उन्‍होंने कहा क‍ि महिलाओं और दलितों के ऊपर अत्याचार हो या युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी... राज्‍य की कांग्रेस सरकार ने हर मोर्चे पर जनता को निराश किया है।

जोशी उदयपुर देहात की खेरवाडा विधानसभा क्षेत्र के खानपुर गांव में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते आपको विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी और जनता के साथ जो अन्याय हुआ है उसे न्याय दिलाने के लिए हम साथ खड़े हैं।’’

केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बायतु में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस यात्रा (परिवर्तन संकल्प यात्रा) के दौरान लोगों से हमारे घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्हीं के आधार पर प्रदेश और देश में रचनात्मक कार्य होंगे। हर सेक्टर में उन्नति के लिए हम काम करेंगे, और यह ध्यान रखकर काम करेंगे कि राष्ट्रीय औसत में राजस्थान पिछड़े नहीं। बहुत से क्षेत्रों में राजस्थान पिछड़ा हुआ है। हम प्लानिंग से काम कर रहे हैं।’’

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने पदमपुर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सपनों के सौदागर हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की जनता को सपने दिखाते हैं पर उन्हें पूरे नहीं करते हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में नरेन्द्र मोदी पुनः देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।’’

उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति के कारण आज राजस्थान में आमजन ही नहीं अपितु पुलिस और पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाया जाएगा और उन्हें सुरक्षा दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).