एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। राहुल की मां सोनिया गांधी 2004 से इस सीट से लोकसभा चुनाव जीतती आई हैं।

देश की खबरें | कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा

नयी दिल्ली, तीन मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। राहुल की मां सोनिया गांधी 2004 से इस सीट से लोकसभा चुनाव जीतती आई हैं।

पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि गांधी परिवार के करीबी माने जाने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। शर्मा वह प्रमुख व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांधी परिवार की गैर-मौजूदगी में दोनों प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों का काम-काज संभाला।

पार्टी के मुताबिक, राय बरेली में राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।

दोनों उम्मीदवार शुक्रवार को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इन दोनों सीट पर सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन शुक्रवार यानी आज है।

कांग्रेस ने शुक्रवार तड़के इन दोनों सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

परंपरागत रूप से गांधी-नेहरू परिवार के सदस्यों के कब्जे वाली इन दोनों सीट पर दावेदारों के नामों को लेकर पार्टी में बृहस्पतिवार से ही विचार-विमर्श चल रहा था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। सिंह को 2019 लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी से हार का सामना करना पड़ा था।

गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार देर शाम राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पोस्टर और बैनर भी लाए गए।

भाजपा नेता स्मृति ईरानी पहले ही अमेठी से अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).