देश की खबरें | कांग्रेस ने भारत में गरीबी और असमानता को लेकर विश्व बैंक की रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने रविवार को विश्व बैंक की एक हालिया रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त की जिसमें कहा गया है कि भारत में गरीबी और असमानता चिंताजनक रूप से ज्यादा बनी हुई है।
नयी दिल्ली, छह जुलाई कांग्रेस ने रविवार को विश्व बैंक की एक हालिया रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त की जिसमें कहा गया है कि भारत में गरीबी और असमानता चिंताजनक रूप से ज्यादा बनी हुई है।
पार्टी ने केंद्र सरकार से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार लाने और कॉरपोरेट पक्षपात को खत्म करने समेत विभिन्न कदम उठाने का अनुरोध किया।
विश्व बैंक के अप्रैल 2025 में भारत के लिए गरीबी व समानता के संक्षिप्त विवरण का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि विवरण के जारी होने के तीन महीने बाद नरेन्द्र मोदी सरकार की जयकारा मंडली इस रिपोर्ट के आंकड़ों को तोड़-मरोड़कर यह भ्रामक दावा कर रही है कि भारत दुनिया के सबसे समानता वाले समाजों में से एक है।
उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को एक बयान में कांग्रेस ने विश्व बैंक की रिपोर्ट में उठाई गईं कुछ प्रमुख चिंताओं पर प्रकाश डाला था।
कांग्रेस नेता ने कहा, “ये चिंताएं अब भी प्रासंगिक बनी हुई हैं, और रिपोर्ट पर गंभीरता से गौर करने का प्रयास किया जाना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भारत में वेतन असमानता अधिक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

