देश की खबरें | कांग्रेस को हमें देशभक्ति सिखाने की जरूरत नहीं: करंदलाजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को देशभक्ति सिखाने की जरूरत नहीं है और संघ परिवार उन लोगों से सीख नहीं लेना चाहता जिन्होंने पाकिस्तान और चीन से हाथ मिलाया है।

मंगलुरु, 13 अगस्त केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को देशभक्ति सिखाने की जरूरत नहीं है और संघ परिवार उन लोगों से सीख नहीं लेना चाहता जिन्होंने पाकिस्तान और चीन से हाथ मिलाया है।

करंदलाजे ने उडुपी में पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस उन लोगों की पार्टी है जिन्होंने इटली और यूरोप में भारत का अपमान किया है।

करंदलाजे ने कहा कि कांग्रेस को हमेशा राष्ट्रीय स्वयं सेवक को नीचा दिखाने में खुशी मिलती है और दावा करती है कि उसने अकेले ही आजादी हासिल की है। उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस के तन और मन में देशभक्ति है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम के बाद कांग्रेस नेताओं से संगठन को भंग करने के लिए कहा था, ‘‘फिर भी वे अपने पूर्वजों द्वारा लगाए गए पुराने बरगद के पेड़ से चिपके हुए हैं।’’

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने शासन के दौरान आरएसएस के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि आरएसएस का ध्येय देशभक्ति का प्रचार करना और देश की रक्षा करना है।

उन्होंने हाल ही में बेल्लारे में भाजपा युवा इकाई के नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘हम निर्दोष हिंदू युवकों की हत्या करने वाले लोगों की मानसिकता को समझने में विफल हैं।’’

उन्होंने कहा कि नेत्तारू कभी भी किसी भी वर्ग के खिलाफ गतिविधियों में शामिल नहीं थे और हमेशा लोगों के लिए काम करते थे।

मंत्री ने कहा कि हत्यारों और अपराधियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में हत्या के पीछे के मकसद और आपराधिक समूहों के वित्तपोषण का भी पता लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) सभी कोणों से मामले की जांच करेगा और अपराधियों का पता लगाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।’’ लोगों से आजादी का अमृत महोत्सव में भाग लेने का आग्रह करते हुए, करंदलाजे ने कहा कि देश में हर घर के सामने तिरंगा फहराया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी