एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस ने घोषणापत्र में किए वादों के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया: सतीश पूनिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर घोषणापत्र में किए वादों के अनुसार किसानों का कर्ज माफ नहीं करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि ऋण माफ नहीं होने से सैकड़ों किसान अवसाद में जाकर आत्महत्या कर चुके हैं और हजारों किसानों की जमीन नीलाम हो गई है।

देश की खबरें | कांग्रेस ने घोषणापत्र में किए वादों के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया: सतीश पूनिया

जयपुर, 17 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर घोषणापत्र में किए वादों के अनुसार किसानों का कर्ज माफ नहीं करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि ऋण माफ नहीं होने से सैकड़ों किसान अवसाद में जाकर आत्महत्या कर चुके हैं और हजारों किसानों की जमीन नीलाम हो गई है।

पूनिया ने सीकर के लक्ष्मणगढ़ में भाजपा के किसान आक्रोश सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस सरकार चुनावी घोषणा पत्र में किए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और लगभग 60 लाख किसान अब भी कर्ज माफ किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

विपक्ष के उप नेता राजेंद्र राठौर और अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

पूनिया ने दावा किया कि राज्य में कर्ज में डूबे कई किसानों ने आत्महत्या कर ली है और राज्य सरकार को कर्ज माफ करने के अपने वादे को पूरा करना चाहिए।

इस बीच कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता अपने चंद कार्यकर्ताओं को बुलाकर किसान हितैषी होने का ढोंग रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र राजनीतिक दल है जिसकी सरकार ने प्रदेश में किसानों के 14 हजार करोड़ रूपये के ऋण माफ किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).