ताजा खबरें | कांग्रेस को बजट में ऐसा कुछ नहीं मिला जिसकी वह आलोचना कर सके : वित्त मंत्री सीतारमण

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी को बजट में ऐसा कुछ नहीं मिला, जिसकी वह आलोचना कर सके।

नयी दिल्ली, 27 मार्च वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी को बजट में ऐसा कुछ नहीं मिला, जिसकी वह आलोचना कर सके।

राज्यसभा में वित्त विधेयक पर हुयी चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है ताकि आम लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की आलोचना करने वाले कुछ विपक्षी दल अपने शासन वाले राज्यों में लोगों के लिए पर्याप्त काम नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सदस्यों की टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘जो लोग 'अच्छे दिन' के बारे में सवाल कर रहे हैं, वे खुद ऐसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने 'मां...माटी...मानुष' का नारा दिया, लेकिन लोगों के लिए कुछ नहीं किया।’’

सीतारमण ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘कट मनी’ समूह अच्छी योजनाओं और कामों को लोगों तक नहीं पहुंचने देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए ‘अच्छे दिन' का मतलब राष्ट्र की अथक सेवा है ताकि आम लोग लाभान्वित हो...हम 'अच्छे दिन' के लिए समर्पित हैं। और, पक्षपातपूर्ण राजनीतिक दृष्टिकोण से सवाल करने के बजाय, आम लोगों से पूछें, जिन्हें हमारी योजनाओं से सीधे लाभ हुआ है।''

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘ सिर्फ उन लोगों के लिए 'अच्छे दिन' अभी तक नहीं आए हैं जिनके लिए शासन का मतलब भ्रष्टाचार है।’’

सीतारमण ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की इस टिप्पणी को लेकर निशाना साधा कि 'बजट को कोई याद नहीं रखता।' उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी वित्त वर्ष 2025-26 के बजट की आलोचना करने के लिए कुछ भी ठोस बात नहीं ढूंढ पाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बजट में ऐसी पर्याप्त चीजें नहीं दी गई हैं, जिनसे कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमला कर सके या कह सके कि आपने यह नहीं किया। आपने वह नहीं किया।’’

वित्त मंत्री ने कथित वित्तीय कुप्रबंधन के लिए केरल और पश्चिम बंगाल सरकारों पर भी निशाना साधा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें