देश की खबरें | कांग्रेस ने मानसून सत्र में सांसदों को डिजिटल माध्यम से भी शामिल होने की सुविधा देने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से आग्रह किया है कि संसद के आगामी मानसून सत्र में सदस्यों को कार्यवाही में सीधे उपस्थित रहने के अलावा डिजिटल माध्यम से शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से आग्रह किया है कि संसद के आगामी मानसून सत्र में सदस्यों को कार्यवाही में सीधे उपस्थित रहने के अलावा डिजिटल माध्यम से शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाए।

लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बिरला को और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने नायडू को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जो सांसद कार्यवाही के लिए संसद नहीं पहुंच सकते, उन्हें ऐप या किसी लिंक के माध्यम से उसमें शामिल होने दिया जाए।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में बिना लोहे का बनेगा राम मंदिर, 1 हजार साल होगी मंदिर की आयु.

चौधरी ने कहा कि मौजूदा हालात में उच्चत न्यायालय और उच्च न्यायालयों की तरह सांसदों को ऐप अथवा वीडियो लिंक की सुविधा प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह व्यवस्था करना जरूरी है।

यह भी पढ़े | Centre Govt: केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर भेजे गए 10,000 सैनिकों की तत्काल वापसी का दिया आदेश.

चिदंबरम ने नायडू को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ यह बहुत जरूरी है कि महामारी के दौरान भी संसद के सदनों की बैठक हो ताकि देश और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस बात से अवगत हूं कि सदस्यों की सुरक्षा और सामाजिक दूरी के पालन के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। बहरहाल, जब राज्यसभा के 245 सदस्य, करीब 300 अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी एक स्थान पर होंगे तो वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकना लगभग असंभव हो जाएगा।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सलाह दी कि सदन के सत्र के समय जो सदस्य संसद पहुंच सकते हैं, वो कार्यवाही में सीधे शामिल हों, लेकिन जो नहीं पहुंच सकते हैं उनके डिजिटल माध्यम से जुड़ने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए सभी सदस्यों को ऐप इंस्टाल करने के लिए कहा जाए जिसके माध्यम से वे कार्यवाही में शामिल हो सकते हैं।

चिदंबरम ने यह भी कहा कि संसद के दोनों सदनों की बैठक गोपनीय नहीं होती है।

संसद के मानसून सत्र के अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर की शुरुआत में आरंभ होने की संभावना है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी