देश की खबरें | कांग्रेस ने मुंगेर की घटना को लेकर नीतीश और सुशील मोदी को हटाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बिहार के मुंगेर में देवी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर पुलिस की कथित गोलीबारी की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को हटाए जाने की मांग की और यह भी कहा कि इन दोनों के पद पर बने रहने तक इस मामले में न्याय नहीं हो सकता।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर कांग्रेस ने बिहार के मुंगेर में देवी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर पुलिस की कथित गोलीबारी की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को हटाए जाने की मांग की और यह भी कहा कि इन दोनों के पद पर बने रहने तक इस मामले में न्याय नहीं हो सकता।

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक का तबादला एक ‘लीपापोती’ वाली कार्रवाई है और ऐसे में उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | Green Delhi App: राजधानी में ग्रीन दिल्ली एप लांच, CM केजरीवाल ने कहा- इस अभियान में हर एक नागरिक की होगी भागीदारी.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जलियांवाला बाग की तरह मुंगेर में घटना हुई जब मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के लिए जा रहे भक्तों पर पुलिस ने गोली चलाई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। क्या हमारे देश और बिहार में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करना अपराध है?’’

वल्लभ ने कहा, ‘‘इस मामले में वहां के जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का तबादला किया गया। कांग्रेस की मांग है कि बिहार सरकार इस लीपापोती से बाहर आए। जिनके आदेश पर गोली चली है उनको निलंबित किया जाए। वैसे अगले कुछ दिनों में नीतीश जी की विदाई होने वाली है, लेकिन मुख्यमंत्री को अभी बर्खास्त किया जाए या फिर वह तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दें।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 पॉजिटिव महिला ने रायपुर के AIIMS अस्पताल में 3 बच्चों को दिया जन्म, नवजात शिशुओं की पहली कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं ‘निर्दयी कुमार’ (नीतीश) और ‘निर्मम मोदी’ (सुशील मोदी) जी से पूछना चाहता हूं कि आप जंगलराज की बात कर रहे हैं, लेकिन इस गोलीबारी को क्या कहेंगे?’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस मामले में न्याय होना चाहिए। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए। अगर न्याय होना है तो इन्हें हटाया जाना जरूरी है।’’

मुंगेर जिले में सोमवार रात देवी दुर्गा की मूर्ति विर्सजन को लेकर झड़प के दौरान कथित तौर पर हुई पुलिस गोलीबारी में एक युवक की मौत की घटना के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित शहर में अन्य स्थानों पर तोड़फोड़ की गई और वाहनों को आग लगा दिया गया।

वहीं, निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को तत्काल हटाने के साथ मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगबा चुबा एओ को पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\