देश की खबरें | हरियाणा में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को नूंह में प्रवेश करने से रोका गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह में हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करने जा रहे कांग्रेस की प्रदेश इकाई के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने जिले के रोजका मेव गांव में प्रवेश करने से पहले रोक दिया।

गुरुग्राम/चंडीगढ़, आठ अगस्त हरियाणा के नूंह में हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करने जा रहे कांग्रेस की प्रदेश इकाई के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने जिले के रोजका मेव गांव में प्रवेश करने से पहले रोक दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को कर्फ्यू लागू होने और उनके लिए सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए रोक दिया गया, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल लौट आया।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई उसकी प्रदेश इकाई के प्रमुख उदय भान ने की।

इस बीच, हरियाणा में साम्प्रदायिक झड़पों के संबंध में कुल 312 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 106 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, पानीपत और भिवानी समेत अन्य स्थानों पर 142 प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं।

नूंह में विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में दो होम गार्ड तथा एक नायब इमाम समेत छह लोगों की मौत हो गयी।

हरियाणा में विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि नूंह में हिंसा भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी सरकार की नाकामी का नतीजा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\