एजेंसी न्यूज

कांग्रेस ने केरल के मंत्री को कुवैत जाने की अनुमति न देने पर केंद्र की आलोचना की

केरल में विपक्षी कांग्रेस ने खाड़ी देश में आग की दुखद घटना से प्रभावित मलयाली लोगों के लिए राहत प्रयासों में समन्वय करने के वास्ते राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज को कुवैत जाने की अनुमति देने से इनकार करने के केंद्र के फैसले की शुक्रवार को आलोचना की.

कांग्रेस ने केरल के मंत्री को कुवैत जाने की अनुमति न देने पर केंद्र की आलोचना की
Photo- Facebook

कोच्चि, 14 जून : केरल में विपक्षी कांग्रेस ने खाड़ी देश में आग की दुखद घटना से प्रभावित मलयाली लोगों के लिए राहत प्रयासों में समन्वय करने के वास्ते राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज को कुवैत जाने की अनुमति देने से इनकार करने के केंद्र के फैसले की शुक्रवार को आलोचना की. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री को कुवैत जाने की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने कहा ‘‘राज्य सरकार का एक प्रतिनिधि राहत प्रयासों के बेहतर समन्वय में मदद करता. राज्य का प्रतिनिधि भी केंद्र सरकार को राहत प्रयासों में मदद करने में सक्षम होता. केंद्र सरकार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत मंजूरी दे देनी चाहिए थी. केंद्र की ओर से यह गलत संदेश था.’’

जॉर्ज ने बृहस्पतिवार रात कहा, ''हमने केंद्र सरकार से कुवैत जाकर त्रासदी से प्रभावित अपने लोगों के साथ खड़े होने और वहां गतिविधियों में समन्वय करने की अनुमति मांगी थी जो नहीं दी गई. ’’ राज्य सरकार ने घायलों के इलाज और मृतकों के पार्थिव शरीर वापस लाने सहित राहत कार्यों में मदद के लिए वीणा जॉर्ज को कुवैत भेजने का फैसला किया था. बताया जाता है कि वीणा जॉर्ज विदेश मंत्रालय से अनुमति मिलने की उम्मीद में हवाई अड्डे पर घंटों इंतजार करती रहीं. यह भी पढ़ें : Share Market Holiday: तीन दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, ट्रेडिंग के लिए बस कुछ ही घंटे शेष; फिर खरीद या बेच नहीं पाएंगे एक भी स्टॉक

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में सात मंजिला इमारत के रसोईघर में भीषण आग लगने से 49 विदेशी मजदूरों की मौत हुई थी और 50 अन्य घायल हुए थे. इनमें से 42 भारतीय थे और शेष पाकिस्तान, फिलिपीन, मिस्र और नेपाल के नागरिक थे. उन्होंने बताया कि इमारत में 195 प्रवासी मजदूर रहते थे. अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना में मारे गए मारे गए 31 भारतीयों में से केरल के 23, तमिलनाडु के सात और कर्नाटक का एक व्यक्ति शामिल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).