देश की खबरें | कांग्रेस ने राजौरी में आतंकवादियों के हाथों ग्रामीणों की हत्या की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने रविवार की शाम राजौरी जिले के एक गांव में ग्रामीणों पर आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले की कड़ी निंदा की है। हमले में तीन ग्रामीणों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

जम्मू, एक जनवरी कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने रविवार की शाम राजौरी जिले के एक गांव में ग्रामीणों पर आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले की कड़ी निंदा की है। हमले में तीन ग्रामीणों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

पार्टी ने कहा कि घटना ‘बहुत गंभीर’ है और यह केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा हालात बेहतर होने के सरकार के दावों की पोल खोलती है।

राजौरी जिले के अपर डांगरी गांव में संदिग्ध आतंकवादियों ने तीन मकानों पर गोलीबारी की, जिसमें तीन लोग मारे गए जबकि कई घायल हो गए।

पार्टी की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार, ‘‘राजौरी में आतंकवादी हमले की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। घटना बहुत गंभीर और आश्चर्यजनक है तथा केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा हालात बेहतर होने के सरकार के दावों की पोल खोलती है।’’

बयान में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद से निपटने और मासूम जिंदगियों को बचाने में पुलिस तथा सुरक्षा बलों का पूर्ण सहयोग करती है।

पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना जताते हुए कांग्रेस ने मृतकों के परिजनों के लिए 50-50 लाख रुपये और घायलों के लिए 10-10 लाख रुपये अनुग्रह राशि की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान