देश की खबरें | कांग्रेस ने कर्नाटक की मुख्य सचिव पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा विधानपार्षद के खिलाफ शिकायत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विधानपरिषद अध्यक्ष बसवराज होरत्ती से भाजपा एमएलसी एन रविकुमार के खिलाफ शिकायत की।

बेंगलुरु, तीन जुलाई कर्नाटक की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विधानपरिषद अध्यक्ष बसवराज होरत्ती से भाजपा एमएलसी एन रविकुमार के खिलाफ शिकायत की।

कांग्रेस ने भाजपा विधान पार्षद (एमएलसी) के खिलाफ विधान सौध पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई।

कर्नाटक आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी एमएलसी द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की।

हाल ही में विधान सौध में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी भाजपा के मुख्य सचेतक रविकुमार ने कथित तौर पर कुछ टिप्पणियां की थीं, जिसे कांग्रेस ने अपमानजनक बताया और इसे जोरदार तरीके से उठाया।

उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह कथित तौर पर मुख्य सचिव के खिलाफ बोल रहे थे।

भाजपा नेता ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की।

अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता, पंकज कुमार पांडे, खुशबू गोयल चौधरी और कावेरी बी बी सहित आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात की और एक पत्र सौंपा।

एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि पांच सप्ताह पहले रविकुमार ने कलबुर्गी की उपायुक्त फौज़िया तरन्नुम के खिलाफ भी इसी तरह का बयान दिया था और उनकी राष्ट्रीयता पर सवाल उठाया था।

विधान परिषद में कांग्रेस के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने होरत्ती को दी गई अपनी शिकायत में कहा, ‘‘कर्नाटक सरकार की मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी शालिनी रजनीश के बारे में अपमानजनक, अभद्र और मानहानिकारक बयान देने के लिए सख्त आपत्ति जताते हुए विधान परिषद के सदस्य रविकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सरकार के सर्वोच्च पद के सिविल सेवकों के साहस और ईमानदारी को कमतर करते हैं। यह कृत्य संसद की आचार संहिता के नियमों के विरुद्ध है और महिला अधिकारियों के प्रति अनादर दर्शाता है।

उन्होंने विधान परिषद के अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और रविकुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें तथा ‘‘विधान परिषद के नियमों और नैतिक दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी सदस्यता रद्द करें।’’

इस मुद्दे पर मुख्य सचिव की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। रविकुमार भी अपनी प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं थे।

भाजपा एमएलसी रवि कुमार ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है।

रविकुमार ने यहां जारी एक बयान में कहा, "मैं इस बात से स्तब्ध हूं कि मुख्य सचिव के खिलाफ मेरे द्वारा की गई कथित टिप्पणी प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के कुछ हिस्सों में चल रही है। मैं अपनी पूरी ताकत से यह कहना चाहता हूं कि मैंने मुख्य सचिव के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी