देश की खबरें | कांग्रेस ने उपराज्यपाल के खिलाफ दिए जाने वाले धरने का स्थल बदला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष प्रजातांत्रिक गठबंधन (एसडीए) ने उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ आठ जनवरी को होने वाले अपने धरने के स्थान में बदलाव किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, सात जनवरी पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष प्रजातांत्रिक गठबंधन (एसडीए) ने उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ आठ जनवरी को होने वाले अपने धरने के स्थान में बदलाव किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ए वी सुब्रमण्यन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पहले यह धरना राज निवास के सामने होना था लेकिन अब यह मरैमालई आदिगल सलाई में होगा।

धरना आठ से 11 जनवरी के बीच चार दिन तक चलेगा और इस दौरान किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से हटाने की मांग की जाएगी क्योंकि वह कांग्रेस सरकार की ओर से प्रस्तावित कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में कथित रूप से बाधा पैदा करती हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज निवास के पास धरना देने की इजाजत नहीं दी गई थी, क्योंकि जिलाधिकारी पूर्वा गर्ग की ओर से बुधवार को जारी एक आदेश के तहत राज निवास के 500 मीटर के दायरे में धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं है।

सुब्रमण्यन ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के सभी तबकों से धरने में बड़े पैमाने पर शामिल होने का आग्रह किया है। यह धरना मरैमालई आदिगल सलाई में वेंकटसुब्बा रेड्डीयर की प्रतिमा और अन्नादुरई की प्रतिमा के बीच होगा।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, उनके कैबिनेट सहयोगी, सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक और नेता तथा गठबंधन में शामिल पार्टियों के कार्यकर्ता धरने में हिस्सा लेंगे।

यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों और विधायकों तथा गठबंधन में शामिल पार्टियों के साथ धरना दे रहे हैं। इससे पहले फरवरी 2019 में वह ऐसा कर चुके हैं।

कांग्रेस सूत्रों ने पीटीआई- को बताया कि धरने का मकसद इस मांग पर जोर देना है कि ‘उपराज्यपाल पुडुचेरी छोड़ दें।’’ साथ ही केंद्रशासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की भी मांग की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\