देश की खबरें | मप्र में कांग्रेस ने लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया और निकाली तिरंगा यात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के गिरने के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शानिवार को प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया और इस दिवस को लोकतंत्र सम्मान दिवस के तौर पर मनाया ।

भोपाल, 20 मार्च मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के गिरने के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शानिवार को प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया और इस दिवस को लोकतंत्र सम्मान दिवस के तौर पर मनाया ।

मालूम हो कि आज से ठीक एक साल पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके 22 समर्थक विधायकों के कांग्रेस छोड़ने से प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी।

सिंधिया और उनके समर्थक कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये और प्रदेश में 15 महीने के अंतराल के बाद एक फिर भाजपा की सरकार बनी थी ।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘वर्ष 2018 में जनता ने वोट देकर नई ऊर्जा के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई थी। लोगों की उम्मीदों और हमारे वचनों को पूरा करने का कार्य हमने शुरू किया और हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में जो कार्य किये वो सब आपको सामने हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कार्यों और जनहित के निर्णयों ने भाजपा के 15 साल के झूठ और ध्यान भटकाने की नीति की पोल सबके सामने खोल दी।’’

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में हो रहे चौतरफा विकास के डर से भाजपा ने जनादेश को नकारते हुए सौदे की सरकार बनाई।

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष के सौदे की राजनीति का संज्ञान मुझे था और मेरे पास उस वक्त दो विकल्प थे। या तो मैं भी सौदेबाजी करूं और एक खरीदी हुई सरकार बनाऊं या फिर लोकतंत्र और संविधान के सम्मान को बचाऊं।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैंने दूसरा विकल्प चुना और 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर लोकतंत्र की लाज को बचाया, वहीं विपक्ष ने मध्य प्रदेश के माथे पर कलंक लगाते हुए सौदे की सरकार बनायी और संविधान की आत्मा को मारने का कार्य किया।’’

उन्होंने कहा कि आज उस घटना को एक वर्ष पूरा हुआ है और हम सभी के लिये यह गौरव का विषय है कि हमने लोकतंत्र के सम्मान को जीवित रखा इसलिये आज का दिन ‘‘लोकतंत्र के सम्मान का दिवस’’ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिये हमेशा संघर्षरत रहेगी। जनता के सहयोग से प्रदेश में जो विकास कार्य कांग्रेस शासन में शुरू किये गये थे, कांग्रेस की सरकार बनते ही उन विकास योजनाओं को पूरा करेंगे।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया और राज्यभर में तिरंगा सम्मान यात्रा आयोजित की गयी। गुप्ता ने कहा कि सभी कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर