एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस की सीईसी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और गोवा के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की।

देश की खबरें | कांग्रेस की सीईसी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की

नयी दिल्ली, 27 मार्च कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और गोवा के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता वाली सीईसी की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और सीईसी के कई अन्य सदस्य शामिल हुए।

सीईसी की आज की बैठक इस मायने में महत्वपूर्ण है कि इसमें अमेठी और रायबरेली को लेकर भी फैसला होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेतृत्व को प्रस्ताव दिया है कि इन दोनों सीटों से गांधी परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को केरल के वायनाड से पहले ही उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है।

कांग्रेस सात अलग अलग सूचियों में अब तक 194 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतगणना चार जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).