देश की खबरें | कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए न्यायपालिका को 'अपूरणीय क्षति' पहुंचाई: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उच्चतम न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति को लेकर कांग्रेस की आलोचना का सोमवार को खंडन किया और कहा कि विपक्षी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए न्यायपालिका को "अपूरणीय क्षति" पहुंचाई।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उच्चतम न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति को लेकर कांग्रेस की आलोचना का सोमवार को खंडन किया और कहा कि विपक्षी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए न्यायपालिका को "अपूरणीय क्षति" पहुंचाई।

भाजपा ने कांग्रेस की आलोचनाओं का जवाब देते हुए पूर्व की कुछ घटनाओं का उल्लेख भी किया।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक ट्वीट में कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के लिए इतिहास की सीख। प्रतिबद्ध न्यायपालिका की चाह में इंदिरा गांधी ने दो बार उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीशों की जगह दूसरों को प्रोन्नति दी।"

उन्होंने कहा, "भारत और न्यायपालिका को अपूरणीय क्षति पहुंचाई। भारत को न्यायमूर्ति एचआर खन्ना के रूप में सबसे बेहतरीन प्रधान न्यायाधीश नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे।"

कांग्रेस पर "कड़वा अतीत" होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उसके नेता बहरूल इस्लाम ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और उन्हें उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया और सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

भाटिया ने कहा कि इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उच्चतम न्यायालय से इस्तीफा दे दिया और बाद में उन्हें राज्यसभा सांसद बना दिया गया।

कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति को लेकर रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और इस कदम को न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए "बड़ा खतरा" बताया।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Ruturaj Gaikwad IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन, देखें घातक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ें