देश की खबरें | कांग्रेस ने गुजरात में ‘विधायकों की खरीद-फरोख्त’ की न्यायाधीश की अगुवाई में जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने गुजरात में विधानसभा की आठ सीटों पर उपचुनाव से पहले सोमवार को एक वीडियो का हवाला देते हुए भाजपा पर उसके विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया और कहा कि इस पूरे मामले की उच्च न्यायालय अथवा उच्चतम न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश की अगुवाई में जांच कराई जानी चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो नवंबर कांग्रेस ने गुजरात में विधानसभा की आठ सीटों पर उपचुनाव से पहले सोमवार को एक वीडियो का हवाला देते हुए भाजपा पर उसके विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया और कहा कि इस पूरे मामले की उच्च न्यायालय अथवा उच्चतम न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश की अगुवाई में जांच कराई जानी चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा ने विधायिका को व्यापार का मंच बना दिया है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- विकास तो हो रहा है, लेकिन सिर्फ़ कुछ पूंजीपति ‘मित्रों’ का: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की गुजरात इकाई ने रविवार को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें पूर्व सांसद सोमा पटेल कांग्रेस के एक पार्षद से कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा ने 10-10 करोड़ से ज्यादा किसी विधायक को नहीं दिए। इस वीडियो की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

खबरों के मुताबिक, गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष सीआर पाटिल ने इस वीडियो को लेकर अपने बयान में कहा कि कांग्रेस को विधानसभा उप चुनाव में सभी सीटों पर हार का आभास हो गया है, इसलिए वह जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े | Reliance To Start Gas Production: रिलायंस दिसंबर 2020 से R-सीरीज फील्ड से शुरू करेगा गैस उत्पादन.

गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। ये सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने और पाला बदलने के कारण खाली हुई हैं।

सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कैमरे के सामने स्वीकार किया गया है कि इतनी बड़ी रकम दी गई थी। इसमें सत्तारूढ़ पार्टी लिप्त है। इस वीडियो में प्रति विधायक 10 करोड़ रुपये दिए जाने की बात की गई है। पहले इससे भी ज्यादा पैसे दिए जाने की बात सामने आई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब देश में महामारी चल रही है और इस सरकार के पास मजदूरों को देखने का समय नहीं है। ...वे इन रुपयों का उपयोग मानवता और लोगों की मदद के लिए कर सकते हैं। लेकिन वे ऐसे समय भी इस तरह की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने यह जिद कर ली है कि चुनाव हारें या जीते, लेकिन सत्ता में ही रहेंगे। लगता है कि विधायिका को भाजपा के लिए व्यापार का मंच बना दिया गया है।’’

कांग्रेस के गुजरात प्रभारी राजीव सातव ने कहा, ‘‘गुजरात में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 26 सीटें जीतीं और विधानसभा चुनाव में उनके करीब 100 विधायक जीते। लेकिन यह समझ नहीं आ रहा है कि भाजपा गुजरात में आत्मनिर्भर क्यों नहीं बन पाई?’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ताजा वीडियो से भाजपा पूरी तरह बेनकाब हो गई है। यह जनादेश का अपमान है। इसी मॉडल को भाजपा पूरे देश में लागू करना चाहती है।’’

कांग्रेस की गुजरात इकाई के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोडवाड़िया ने कहा, ‘‘ इस टेप की पूरी जांच होनी चाहिए। हमारी मांग है कि उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश की अगुवाई में इस पूरे मामले की जांच कराई जाए।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी