देश की खबरें | केरल में कांग्रेस, भाजपा का प्रदर्शन : मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कांग्रेस और भाजपा ने सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापक विरोध प्रदर्शन किया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 29 अक्टूबर केरल में कांग्रेस और भाजपा ने सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापक विरोध प्रदर्शन किया ।

कांग्रेस और भाजपा के युवा मोर्चा ने राज्य सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया और भाजपा की महिला मोर्चा की कुछ कार्यकर्ता परिसर के भीतर घुसने में कामयाब हो गयीं।

यह भी पढ़े | War on Pollution: दिल्ली में 3000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत.

पुलिस ने मुख्यमंत्री के कार्यालय, नार्थ ब्लॉक वाले हिस्से से कार्यकर्ताओं को हटा दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला ने विजयन का इस्तीफा मांगा और दावा किया कि जांच मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी ।

यह भी पढ़े | बिहार : मुंगेर में फिर भड़का लोगों का आक्रोश, एसपी कार्यालय में तोड़फोड़, थाने पर हमला.

उन्होंने कहा, ‘‘मामले में मुख्यमंत्री मुख्य आरोपी हैं। केरल ने अपने इतिहास में ऐसा कुशासन कभी नहीं देखा।’’

चेन्नीतला ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ऐसी भी खबरें आयी हैं कि दो अन्य अधिकारी भी जांच एजेंसियों के घेरे में हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री खुद को कैसे पाक साफ बता सकते हैं।’’

भाजपा के प्रदेश प्रमुख के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि दो अन्य मंत्री भी मामले में संलिप्त थे और शिवशंकर ने सीमा शुल्क के अधिकारियों को धमकाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘शिवशंकर ने अपने निजी फोन और कार्यालय के फोन से कई बार सीमा शुल्क के अधिकारियों को फोन किया और उन्हें धमकाया। मुख्यमंत्री से पूछताछ होनी चाहिए।’’

एर्नाकुलम जिले की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को बृहस्पतिवार को शिवशंकर की सात दिनों की हिरासत प्रदान की । शिवशंकर को पिछली रात गिरफ्तार किया गया था।

तिरूवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच जुलाई को ‘राजनयिक सामान’ से करीब 15 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया था। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी, सीमा शुल्क विभाग और प्रवर्तन निदेशालय अलग-अलग जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड