एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र बनाने की तैयारी शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने पिछले दो विधानसभा चुनावों में खाता खोलने में विफल रहने के बाद अब अगले चुनाव में अपनी खोई जमीन दोबारा पाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। पार्टी ने घोषणापत्र तैयार करने की कवायद के तहत समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के लिए एक दर्जन से अधिक उप-समितियां का गठन करने फैसला किया है।

देश की खबरें | कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र बनाने की तैयारी शुरू की

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने पिछले दो विधानसभा चुनावों में खाता खोलने में विफल रहने के बाद अब अगले चुनाव में अपनी खोई जमीन दोबारा पाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। पार्टी ने घोषणापत्र तैयार करने की कवायद के तहत समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के लिए एक दर्जन से अधिक उप-समितियां का गठन करने फैसला किया है।

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि घोषणापत्र समिति के अंतर्गत करीब 16 से 17 उप-समितियां बनाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रदेश इकाई के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पार्टी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपने के लिए बुधवार से जवाबदेही बैठकें शुरू करने जा रहे हैं।

यादव ने कहा, ‘‘हमने एक घोषणापत्र समिति बनाने का फैसला किया है जिसमें करीब 16 से 17 उप-समितियां होंगी जो व्यापारियों, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे विभिन्न उप-समूहों तक पहुंचेंगी। वे उनसे बात करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे यह समझने की कोशिश करेंगे कि लोगों को क्या चाहिए, वे क्या चाहते हैं, जिसके बाद हम उन चीजों को इसमें (घोषणापत्र) शामिल करेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि यह उनके सबसे बड़े जनसंपर्क कार्यक्रमों में से एक होगा जिसकी शुरुआत अगस्त महीने के पहले सप्ताह में की जाएगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि उप-समितियों में पांच से सात सदस्य होंगे, जिनमें संबंधित क्षेत्र का एक विशेषज्ञ भी शामिल होगा। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम रोजाना या साप्ताहिक आधार पर कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं। कार्यक्रम के आधार पर जवाबदेही तय की जाएगी। दिल्ली कांग्रेस के जिला और ब्लॉक नेता लगातार नजर रख रहे हैं और अपनी रिपोर्ट दे रहे हैं कि कौन काम कर रहा है और कौन नहीं।’’

यादव ने कहा, ‘‘उनमें से कुछ के पास कार्यक्रमों में शामिल न होने के वाजिब कारण हो सकते हैं और हम उन्हें बैठक में नहीं आने को लेकर सफाई देने का मौका देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).