देश की खबरें | कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में संकट के बीच हुड्डा, शिवकुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के कुछ घंटे बाद अंसतुष्ट विधायकों को मनाने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सक्रिय हो गया है।
नयी दिल्ली, 27 फरवरी हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के कुछ घंटे बाद अंसतुष्ट विधायकों को मनाने के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सक्रिय हो गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छह विधायकों से बातचीत करने के लिए वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डी के शिवकुमार को नियुक्त किया है। ऐसा माना जाता है कि ये छह विधायक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली से ‘‘निराश’’ हैं और उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार राज्य में कांग्रेस सरकार के अस्तित्व पर खतरा मंडराने के बीच हालात का जायजा लेने के लिए बुधवार सुबह शिमला पहुंचेंगे।
ये छह विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद मंगलवार को शिमला से हरियाणा रवाना हुए। ऐसा माना जाता है कि वे भाजपा के संपर्क में हैं। इससे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर संकट गहराने का संकेत मिलता है।
पर्यवेक्षकों की नियुक्ति उन खबरों के बीच की गयी है कि भाजपा ने बुधवार सुबह विधानसभा की बैठक से पहले राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात करने की योजना बनाई है।
सूत्रों ने बताया कि जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायक दल के नेता राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और यह दावा करते हुए विश्वास मत की मांग करेंगे कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में बहुमत गंवा दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

