देश की खबरें | कांग्रेस ने बी. एन. चंद्रप्पा को कर्नाटक इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानसभा चुनाव से महज चंद दिनों पहले कांग्रेस ने रविवार को बी. एन. चंद्रप्पा को पार्टी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
नयी दिल्ली, नौ अप्रैल कर्नाटक विधानसभा चुनाव से महज चंद दिनों पहले कांग्रेस ने रविवार को बी. एन. चंद्रप्पा को पार्टी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी. के. शिवकुमार हैं।
चंद्रप्पा की नियुक्ति आर. ध्रुवनारायण के स्थान पर की गई है, जिनका पिछले महीने निधन हो गया था।
कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 166 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उनमें एक सीट पर कर्नाटक सर्वोदय पार्टी का उम्मीदवार है।
कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 124 उम्मीदवारों और दूसरी सूची में 42 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति कम से कम चार बार बैठक कर चुकी है और उसने विधानसभा की सभी 22 सीट पर विस्तृत चर्चा की है, लेकिन 58 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शेष है।
कांग्रेस कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता हथियाने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है। दक्षिण भारत में कर्नाटक एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां भाजपा सत्ता में है।
कर्नाटक की 224-सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होंगे। चुनाव परिणाम की घोषणा 13 मई को की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

