एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस ने बी. महेश कुमार गौड़ को तेलंगाना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को ए. रेवंत रेड्डी के स्थान पर बी. महेश कुमार गौड़ को पार्टी की तेलंगाना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

देश की खबरें | कांग्रेस ने बी. महेश कुमार गौड़ को तेलंगाना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

नयी दिल्ली, छह सितंबर कांग्रेस ने शुक्रवार को ए. रेवंत रेड्डी के स्थान पर बी. महेश कुमार गौड़ को पार्टी की तेलंगाना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गौड़ को तत्काल प्रभाव से तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बयान में कहा गया है कि पार्टी तेलंगाना इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी के योगदान की सराहना करती है।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू के साथ बैठक की थी और राज्य में संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा की थी।

बैठक के एजेंडे पर हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था, लेकिन समझा जाता है कि बैठक में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के चयन के बारे में विचार-विमर्श किया गया था।

रेड्डी पिछले साल के अंत में तेलंगाना के मुख्यमंत्री बने थे और वह साथ ही पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष भी बने हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).