देश की खबरें | कांग्रेस ने दूसरी सूची में नौ उम्मीदवार घोषित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को अपनी दूसरी सूची में नौ उम्मीदवार घोषित कर दिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 27 सितंबर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को अपनी दूसरी सूची में नौ उम्मीदवार घोषित कर दिए।

इससे पहले कांग्रेस 11 सितंबर को अपनी पहली सूची में 15 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसी के साथ उसने 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

यह भी पढ़े | Farm Bills Enacted as Law: किसानों और विपक्ष के विरोध के बीच कानून में बदले तीनों कृषि बिल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई मुहर.

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नौ उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की।

कांग्रेस ने जौरा सीट से पंकज उपाध्याय, सुमावली से अजब कुशवाह, ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार, पोहरी से हरिबल्लभ शुक्ला, मुंगावली से कन्हैया राम लोधी, सुरखी से पारूल साहू, मांधाता से उत्तम राज नारायण सिंह, बदनावर से अभिषेख सिंह टिंकू बाना एवं सुवासरा से राकेश पाटीदार को टिकट दिया है।

यह भी पढ़े | Farm Bill Row 2020: सीएम भूपेश बघेल का अनुरोध, राष्ट्रपति कृषि बिल पर ना करें हस्ताक्षर, असंवैधानिक तरीके से हुआ है पारित.

इससे पहले कांग्रेस 11 सितंबर को अपनी पहली सूची में 15 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिनमें दिमनी, अंबाह, गोहद, ग्वालियर, डबरा, भांडेर, करैरा, बमोरी, अशोकनगर, अनूपपुर, सांची, आगर, हाटपिपलिया, नेपानगर और सांवेर शामिल हैं।

जिन 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में आने से खाली हुई हैं, जबकि दो सीटें कांग्रेस के विधायकों के निधन से और एक सीट भाजपा विधायक के निधन से रिक्त है। हालांकि, चुनाव आयोग ने फिलहाल उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनी। इसके बाद कांग्रेस के तीन अन्य विधायक भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से वर्तमान में भाजपा के 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 88, चार निर्दलीय, दो बसपा एवं एक सपा का विधायक है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी 28 अगस्त को इन 28 सीटों में से आठ सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि भाजपा ने अब तक आधिकारिक तौर पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\