देश की खबरें | कांग्रेस ने दिल्ली के लिए 26 और उम्मीदवार घोषित किए,सिसोदिया के खिलाफ फरहाद सूरी को टिकट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें एक प्रमुख नाम दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी का है जिन्हें जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें एक प्रमुख नाम दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी का है जिन्हें जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है।

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान को मटिया महल और पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से टिकट दिया गया है। ये दोनों नेता आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के कुछ घंटे बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई।

कांग्रेस ने गत 12 दिसंबर को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का था, जिन्हें नयी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे।

कांग्रेस ने दूसरी सूची में अपने दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को भी उम्मीदवार बनाया है। उन्हें सीमापुरी से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इशराक खान और लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा को टिकट दिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी की शुरुआत में होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान