देश की खबरें | कांग्रेस और सपा ने महिलाओं के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण रैली के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) ने महिलाओं के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा हैं।

लखनऊ, 21 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण रैली के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) ने महिलाओं के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने एक ट्वीट में कहा, '' उत्तर प्रदेश की महिलाओं देख लो! आपने अंगड़ाई ली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपके सामने झुक गए। मगर अभी तो पत्ता हिला है, महिला शक्ति का तूफान आने वाला है। बहनों की एकजुटता क्रांति लाएगी।''

इस ट्वीट के साथ प्रियंका ने ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं’’ का पोस्टर भी लगाया।

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ''उत्तर प्रदेश की बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं के लिए सपा की सरकार ने लैपटॉप, कन्याविद्या धन, 1090 और एम्बुलेंस प्रदान कर ‘नारी सशक्तीकरण’ का सच्चा काम किया था। दिक्कत, किल्लत एवं जिल्लत ने महिलाओं को भाजपा के ख़िलाफ़ कर दिया है। उत्तर प्रदेश की नारी भाजपा पर पड़ेगी भारी।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को प्रयागराज में महिला सशक्तीकरण पर एक रैली को संबोधित किया था। इस रैली में महिलाओं से संबंधित अनेक योजनाओं की घोषणा की गयी।

इससे पहले सपा ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी मशीनरी और धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है।

सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है, ‘‘प्रधानमंत्री की आज प्रयागराज में संपन्न जनसभा में जबरन भीड़ जुटाने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम की सैकड़ों बसों और संभागीय परिवहन अधिकारी की मदद से बड़ी संख्या में निजी बसों से लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाया गया। यह सरकारी मशीनरी और धन का दुरुपयोग है।’’

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से भाजपा के सांसद हैं और राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने में मात्र कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री भाजपा की चुनाव की तैयारी के लिए उत्तर प्रदेश में लगातार जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी तंत्र और धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।’’

पटेल ने निर्वाचन आयोग से मांग की कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को सरकारी मशीनरी और धन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आज मैनपुरी में एक जनसभा में भाजपा पर प्रधानमंत्री की रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र और धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान