देश की खबरें | पुडुचेरी विधानसभा से कांग्रेस और एआईएडीएमके विधायकों ने किया बहिर्गमन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के प्रबंधन के मुद्दे पर स्वास्थ्य कर्मियों को कथित तौर पर फटकार लगाने का विरोध करते हुए पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री एम कृष्ण राव और तीन अन्य कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को उप राज्यपाल किरण बेदी के अभिभाषण के दौरान विधानसभा से बहिर्गमन किया।
पुडुचेरी, 24 जुलाई कोविड-19 के प्रबंधन के मुद्दे पर स्वास्थ्य कर्मियों को कथित तौर पर फटकार लगाने का विरोध करते हुए पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री एम कृष्ण राव और तीन अन्य कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को उप राज्यपाल किरण बेदी के अभिभाषण के दौरान विधानसभा से बहिर्गमन किया।
जैसे ही बेदी अभिभाषण के लिए खड़ी हुईं, राव और तीन अन्य विधायक विरोध करते हुए सदन से बाहर चले गए।
यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: राजभवन पहुंचे विधायकों ने अशोक गहलोत के समर्थन में लगाए नारे.
बेदी ने हाल ही में संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर हाल ही में वरिष्ठ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को फटकार लगाई थी।
संसदीय सचिव के लक्ष्मीनारायणन, सरकारी सचेतक आर के आर आनंदरमन और टी जयमूर्ति ने सदन से बहिर्गमन किया।
बेदी के अभिभाषण के अंत में विपक्षी दल एआईएडीएमके के सभी तीन विधायकों ने ए अन्बालगन के नेतृत्व में बहिर्गमन किया।
एआईएडीएमके विधायकों ने बेदी द्वारा 20 जुलाई को सत्र की शुरुआत में पारंपरिक अभिभाषण न दिए जाने पर विरोध जताते हुए बहिर्गमन किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)